यमुनानगर। जिला जेल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचीं। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए राखी, मिठाई और अन्य प्रबंध किए थे। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक राखी बांधने का सिलसिला चला।
सुबह से ही बंदियों से मिलने का कार्यक्रम शुरू हो गया था। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए कई शिफ्टों में व्यवस्था की थी, ताकि भारी भीड़ को संभाला जा सके। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए राखी, मिठाई, नारियल, रक्षासूत्र और तिलक का प्रबंध किया था। महिला बंदियों ने भी अपने भाइयों के लिए सजाई हुई थालियां बनाई थीं, जिनमें राखी और तिलक था।
अधीक्षक जेल विशाल छिब्बर ने बताया कि महानिदेशक कारागार के निर्देशों की अनुपालना में जिला जेल पर रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोई भी भाई-बहन जेल में रक्षाबंधन का पर्व मनाने से वंचित न रहे। इसका विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय पुलिस ने व्यवस्था में सहयोग दिया। जिन महिला बंदियों के भाई किसी कारणवश राखी बंधवाने जेल पर नहीं आ सके। इस अवसर पर मुलाकात एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया गया और सीसीटीवी की सर्विलांस एवं जेल सुरक्षा की कड़ी निगरानी रही।