फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देवरानी-जेठानी में मारपीट, दोनों घायल

Thu, 29 Jun 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रादौर। धोबी मोहल्ला में खानदानी जायदाद के बंटवारे के विवाद देवरानी व जेठानी में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों महिलाएं जख्मी हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। रादौर थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायतों पर केस दर्ज किए हैं।

धोबी मोहल्ला रादौर निवासी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कल्पना चावला अस्पताल करनाल में हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उसके ससुर की मौत हो चुकी है। उसकी सास सुमित्रा उनके साथ रहती है। उसका जेठ अमित व जेठानी गीता उनसे अलग रहती है।
विज्ञापन

खानदानी जायदाद के बंटवारे में उसका जेठ अमित कुमार व जेठानी गीता रानी दो साल से उन्हें परेशान कर रहे है। उनकी बिरादरी व रिश्तेदारों की पंचायत भी हो चुकी है। ले जेठ व जेठानी फैसले नहीं मानते। वह सोमवार शाम को अपने घर के बाहर थी। तभी उसके जेठ व जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। उस समय उसके पति दुकान पर थे। मोहल्ले के लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
वहीं गीता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अपनी देवरानी निशा के साथ खानदानी जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा है। वह सोमवार को अपने घर की दीवार पर कूड़ा रखने लगी तो निशा ने उसे गालियां देना शुरू कर दियचा। जब उसने कहा कि ये मेरी दीवार है तो वह गालियां देने लगी। उस समय उसका पति अमित कुमार दुकान पर था।
विज्ञापन

आरोप है कि निशा रानी ने उसे अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी निशा के साथ उसकी सास सुमित्रा देवी ने भी उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके देवर सन्नी ने भी मारपीट की। इस मारपीट में उसके टॉप्स कहीं गिर गए। इस शिकायत पर पुलिस ने निशा, सुमित्रा व सन्नी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें