फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानदारों से मिला सिंगल यूज प्लास्टिक, काटे चालान

विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर दुकानदार का चालान करती निगम की टीम - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी। सिंगल यूज प्लास्टिक को बेचने व इस्तेमाल करने वालों पर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने जगाधरी जोन में तीन दुकानदारों के चालान काटे। तीनों दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की गई। इस दौरान दुकानदारों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जगाधरी जोन में सीएसआई हरजीत सिंह व यमुनानगर जोन में सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। शुक्रवार को जगाधरी जोन में एसआई अमित कांबोज, एसआई प्रदीप दहिया, सचिन कांबोज, निगम कर्मी हरप्रीत सिंह, अशोक कुमार व होमगार्ड के जवानों की टीम ने जगाधरी के पत्थरों वाला बाजार व गुलाब नगर में छापा मारा। इस दौरान पत्थरों वाला बाजार में एक दुकानदार पॉलिथीन में सामान बेचता मिला। जांच करने पर उसके पास से पॉलिथीन बरामद की गई। निगम की टीम ने मौके पर ही उसका चालान काटकर उससे पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बाद टीम गुलाब नगर पहुंची। यहां दो दुकानदारों के पास से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद गई।
सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज ने एक दुकानदार चालान काटकर उससे तीन हजार रुपये व दूसरे दुकानदार चालान कर उससे 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि पॉलिथीन समेत 19 तरह की सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके इस्तेमाल, बेचने व सप्लाई पर पूर्ण रोक लगाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें