संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। महाराजा अग्रसेन कॉलोनी में रविंद्र शर्मा के निवास पर आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में भगवान की वाणी से सुनने मनुष्य को जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को जीवन में एक बार श्रीमद् भागवत कथा को अवश्य सुनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि सभी शास्त्रों का सार है। जैसे वृक्ष के फल अधिक महत्वशील होते हैं, वैसे ही मनुष्य जीवन के लिए श्रीमद् भागवत कथा फल के समान है। श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण ने सुंदर तरीके से मनुष्य जीवन की हर समस्या का समाधान किया है, इसलिए श्रीमद् भागवत कथा को हर मनुष्य को आत्मसात करना चाहिए। मौके पर पंडित रविंद्र शर्मा, भोपाल सिंह राणा, नरेंद्र गर्ग, रामू साहु, मास्टर रविंद्र शर्मा, जोगेंद्र मौजूद रहे।