जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते समिति सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
मूर्ति देवी मंदिर समिति और दुर्गा भवन धर्मशाला समिति की ओर से रोजाना 1000 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। लॉकडाउन होने के बाद जब 25 मार्च को गरीब लोगों के लिए भोजन की समस्या खड़ी हुई थी। तब से ही मंदिर समिति ने गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की ठान ली थी। पहले 500 जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाया जाता था, लेकिन पिछले 10 दिनों में कुछ संस्थाओं ने जब अपने पैर पीछे किए उनके पास और ज्यादा लोगों भोजन लेने के लिए आए तब से समिति 1000 लोगों का भोजन बनवा कर वितरित कर रही है। मंदिर समिति प्रधान कैलाश चंद ने बताया कि देश पर कोरोना वायरस नाम की एक आपदा आन पड़ी है, ऐसे में वे दिन रात गरीब जनता की सेवा करेंगे। मंदिर समिति गरीब व जरूरतमंद लोगों की हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी सक्षम लोगों को इस समय अपने देश की सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सेवा में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में कैलाश चंद, विपिन गोयल, कमल गोयल, राकेश पंसारी, विकास मित्तल, रेमास तयाल, रोहित मित्तल, विनीत तयाल, सौरभ सैनी, प्रणव तयाल, विनय गोयल व देवेंद्र कुमार निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।