यमुनानगर
मंडल बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना ने संत नगर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले 50 परिवारों के लगभग 200 लोगों को राशन व भोजन उपलब्ध करवाया। महामारी के चलते उन्हें खाने में परेशानी आ रही थी। मंडल बाल कल्याण अधिकारी ने यह सहयोग दानी सज्जनों की मदद से किया। उन्होंने एक क्विंटल चावल, 30 किलो दाल, 50 किलो आटा, 10 किलो प्याज, 10 किलो आलू, 15 लीटर रिफाइंड आयल, नमक एवं अन्य खाद्य सामग्री एकत्र करके लोगों को प्रदान की। इस कार्य में जिला बाल कल्याण परिषद के लेखाकार राम अवतार एवं अंबाला मंडल बाल कल्याण अधिकारी बबली गुलाटी ने सहयोग किया।