फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भजनों के साथ हुई फूलों की बौछार

Sat, 28 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली का पर्व मनाती महिला श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। साकार फाउंडेशन की और से श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 17 में होली के रंग श्याम के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाएं होली के रंगों व फूलों की बौछार के साथ भक्ति रस में डूबी हुई श्री राधा भजनों पर आनंदित होती रहीं। नितिन हरिदास महाराज के सानिध्य में प्रधान पूनम अग्रवाल व सचिव अनुराधा मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। नितिन हरिदास की मधुर वाणी से संपूर्ण क्षेत्र राधे मय हो गया। मातृशक्ति ने राधा रानी का आशीर्वाद मांगा कि सबके जीवन में खुशियों के रंग अपनों के संग बने रहे। पूनम अग्रवाल ने सभी से होली सुरक्षित तरीके से मनाने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें