फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन जिला कार्यकारिणी की बैठक दमकल केंद्र इंडस्ट्री एरिया में जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
जिला प्रधान भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सभी सरकारी विभागों में कई वर्षों से सेवाएं दे रहे कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को 58 साल तक जॉब सुरक्षा देने की घोषणा की थी। दमकल विभाग में कई वर्षो से कार्य कर रहे पे-रोल व कौशल के दमकल कर्मचारी इस इंतजार में बैठे हैं कि सरकार उन्हें जॉब सिक्योरिटी का पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन

उन्हें पता चला है कि अग्निश्मन विभाग पंचकूला निदेशालय द्वारा कच्चे दमकल कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देने के लिए मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से मार्गदर्शन मांगा गया है, जिससे ये जाहिर होता है कि कच्चे दमकल कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है।
जब मुख्यमंत्री पांच साल से लगे कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देने के आदेश जारी कर चुके हैं। अधिकारी इस कार्य में अडंगा डाल रहे है। इस घोषणा को याद करवाने के लिए 24 दिसंबर को रादौर में कृषि मंत्री के पुत्र नेपाल सिंह को सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नौ व 10 जनवरी को निगम कार्यालय पर निगम कर्मचारियों के साथ दमकल कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। इस मौके पर विनोद कुमार, सुभाष सैनी, सुखबीर, गुरिंद्र सिंह, वीरेंद्र वालिया, अमित, विक्रम, शुभम, भोपेश उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें