खिलाड़ी जसनीत कौर को सम्मानित करते नेपाल राणा। स्वयं
रादौर। 15वीं हरियाणा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 20 आयु वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली जसनीत कौर ठसका का रादौर में स्वागत के साथ सम्मानित किया गया। भाजपा नेता नेपाल राणा ने खिलाड़ी जसनीत कौर का मुंह मीठा करवाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान नेपाल राण ने कहा कि जसनीत कौर ने पदक जीतकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। सभी को बेटी जसनीत कौर से प्रेरणा लेकर देश के लिए पदक लेकर आना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जसनीत कौर को शुभकामनाएं दीं। ब्राइट फ्यूचर अकादमी कोच अमित चौहान ने कहा कि क्षेत्र में खिलाड़ी तैयारी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी मेहनत से खिलाड़ी अलग अलग प्रतिस्पर्धा में पदक लेकर आ रहे हैं।