फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिविल अस्पताल के निकू वार्ड में शार्ट सर्किट से आग, जिंदा झुलसने से बचे 30 बच्चे

Sun, 05 Mar 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल सिविल अस्पताल यमुनानगर के निकू वार्ड (नवजात गहन चिकित्सा यूनिट) में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। इस दौरान वार्ड में दाखिल 30 बच्चे जिंदा झुलसने से बाल-बाल बच गए। हादसे का कारण एसी में शार्ट सर्किट पाया गया। इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने स्तर से आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे निकू वार्ड में तैनात स्टाफ ने एसी में शार्ट सर्किट होने के बाद चिंगारी निकलती देखी। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता एसी में धमाके के साथ आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और शिशुओं के परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर वार्ड में तैनात डॉक्टर, स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ के अलावा वहां मौजूद अभिभावक बच्चों को बेबी वार्मर से बाहर निकालने में जुट गए।
साथ ही कर्मचारियों ने अपने स्तर पर वार्ड में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। करीब सवा आठ बजे पहुंची दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से वार्ड में रखा सारा सामान और रिकॉर्ड जल गया।
विज्ञापन

विदित हो कि निकू वार्ड में नवजात बच्चों को शीशे में रखा जाता है। यह वह बच्चे होते हैं जो समय से पहले जन्म लेते हैं, या फिर पीलिया व सांस की समस्या से ग्रसित होते हैं। बताया जा रहा है कि जब अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल केंद्र में आग लगी उस समय एक माह से कम के नौ बच्चे और एक माह से अधिक उम्र के 21 बच्चे दाखिल थे। यदि बच्चों को समय रहते बाहर न निकाला जाता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
मामले की जांच की जाएगी : मंजीत सिंह
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल यह पता लगा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। सभी बच्चे सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें