संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार आईटीआई में रिक्त रह गई सीटों के लिए अब 17 अक्टूबर तक दाखिले होंगे। ये जानकारी प्रधानाचार्या सतनाम कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि यह दाखिला प्रतिदिन पुराने व नये आवेदन पत्रों के आधार पर संयुक्त मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। ऐसे में सभी योग्य उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध सत्र 2025-26 के दाखिला लिंक के माध्यम से प्रतिदिन आवेदन कर सकते हैं। सत्र 2025-26 में आईटीआई साढौरा में लगभग 520 सीटों के प्रति विभिन्न व्यवसायों में दाखिला किया जा रहा है। वर्तमान में संस्थान में लगभग 93 सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध है। जिनमें डीएमएम-3, एडवांस सीएनसी-11, ड्रैस मेकिंग-8, पेंटर-7, टर्नर-16, वर्क वुड टेकनिशियन-16, मशीनिष्ट-4, पलम्बर-7, वैल्डर-5, मेकेनिक आरएंडएसी-11, स्टेनो (हिन्दी)-1 तथा एमएमवी-4 व्यवसायों में सीटें उपलब्ध है।