फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदारों ने कई स्थानों पर लगाए भंडारे

Wed, 08 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गोबिंदपुरी रोड पर प्रसाद वितरित करते दुकानदार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। भंडारे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध बाबा बंसी वाले की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम कराए गए। दुकानदारों की ओर से मंगलवार को बारिश के बीच शहर के रेलवे स्टेशन चौक, गोबिंदपुरी रोड, जगाधरी में भंडारा लगाया गया। शहर के गोबिंदपुरी रोड पर भंडारा लगाया गया। कारोबारी रजनीश चोपड़ा, मनीष चोपड़ा के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान दुकानदारों ने राहगीरों को रोककर हलवा-चने का प्रसाद वितरित किया। इसमें दुकानदार अमित चोपड़ा, कमल कुमार सहित अन्य ने सेवा की। रेलवे स्टेशन चौक पर दुकानदारों ने राहगीरों को कड़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें