साढौरा। कोटला गांव में मिठाई की दुकान चलाने वाले सफीलपुर निवासी दलबीर सैनी सात जुलाई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए यमुनानगर गए थे। भतीजे रवि ने बताया कि ब्लड बैंक की सीसीटीवी फुटेज में दलबीर रक्तदान करने के बाद बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी तभी से बंद आ रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें जल्द तलाशने की गुहार लगाई है। संवाद