फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदार पर लोहे के पाइप व डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जागधौली में दुकान पर बैठे सरदेहड़ी की टपरियां निवासी बसंत सिंह पर कुछ युवकों ने लोहे के पाइप व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बसंत का कहना है कि उसकी कुछ दिन पहले पड़ोसी के साथ रिश्तेदार युवक के बारे में पूछने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में विनोद ने उस पर हमला कराया। थाना छप्पर थाना पुलिस ने मामले में विनोद को नामजद करते पांच अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला के गांव सरदेहड़ी की टपरिया निवासी बसंत सिंह ने बताया कि उनके गांव में चार सितंबर को गोगा माड़ी पर मेला था। इस मेले में वह गांव के कर्मवीर और गुलाब सिंह के साथ गया हुआ था। वहां से रात को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें वाल्मीकि चौपाल में युवक व युवतियों की बोलने की आवाज सुनाई दी। वह गए तो गांव की ही तीन लड़कियां व एक युवक खड़ा था। कुछ संदिग्ध समझकर वहां आसपास के लोगों को एकत्र किया। उन्होंने लड़कियों से उस युवक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह उनका रिश्तेदार है। मेले में आया हुआ है। बसंत ने बताया कि अगले दिन उन लड़कियों के परिवार के लोग उनके घर पर आए और धमकी देकर गए कि रिश्तेदार के सामने उनकी बेइज्जती की है। इसका मजा चखाएंगे। उस समय उसने इतना ध्यान नहीं दिया। इसके पश्चात वह अपनी दुकान पर गांव जागधौली में आ गया। यहां पर पांच-छह युवक आए और उस पर लोहे के पाइप व डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। आरोप है कि यह हमला उनके गांव के ही विनोद व उसकी पत्नी ने कराया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर पुलिस ने आरोपी विनोद का नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें