फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विधवा महिला ने अपने देवर पर उसकी 14 वर्षीय बहन को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो के आधार पर आरोपी ने उसकी नाबालिग बहन से कई बार गलत काम किया। आरोपी रोडवेज में नौकरी करता है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके देवर, सास व एक अन्य पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी पति का वर्ष 2017 में निधन हो गया था। उसके देवर ने उसकी माता और 14 वर्षीय बहन को 16 मार्च को अपने घर एक कार्यक्रम में बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान देवर ने उसकी बहन को धोखे से नशीला पेय पिला दिया। बेहोशी में उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। धमकी दी थी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। बहन ने डर की वजह से यह बात किसी को कुछ नहीं बताई। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। बाद में पता लगने पर आरोपी की मां से बात की तो उसने भी अपने ही बेटे का साथ दिया। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने महिला के देवर, सास व एक अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें