फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदार पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 10 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दुकानदार पर उसकी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी तेजपाल पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी दुकानदार तेजपाल के पास से सामान लेने जाती थी। कुछ दिन से उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने नहीं जा रही है और डरी हुई थी। जब उसने बेटी को दुकान से सामान लाने को कहा तो उसने दुकान पर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न जाने का कारण पूछने पर उसकी बेटी ने उसे बताया कि दुकान वाले तेजपाल अंकल उसके साथ दो-तीन साल से गलत काम करते आ रहे है। अंकल ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें