साढौरा। मेन बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने दुकान से शनिवार की रात चोरों ने नकदी के अलावा सोने के जेवरात चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
हरिओम फैशन प्वाइंट के मालिक जितेंद्र कालड़ा ने बताया कि रविवार की सुबह जब उसने दुकान खोली तो गुल्लक खुला पाया। चोरी की आशंका से उसने दुकान की छत पर बने स्टोर की जांच की तो वहां सारा सामान खंगाला व छत पर बने स्टोर के कमरे का शटर खुला मिला। जितेंद्र कालड़ा ने बताया कि चोरों ने गुल्लक में रखी लगभग 50 हजार के सिक्के, मंदिर के दानपात्र में रखी पांच हजार की नकदी के अलावा 40 हजार के नए नोटों के हार चोरी किए हैं। संवाद