पुलिस की सख्ती के बाद भी जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले
रही। जिले कि अलग-अलग स्थानों से चोरों ने शनिवार देर रात हजारों का सामान
चोरी कर लिया।
पहले मामले में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों
रुपये का सामान और एक स्कूल से मिड-डे-मील का सामान उड़ा लिया। पुलिस ने
अज्ञात चोरों के खिलाफ तीन मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अलाहर
गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसकी गांव में ही दुकान है। शनिवार देर शाम
वह दुकान बंद कर घर गया था। सुबह पड़ोसी ने उसे सूचना दी कि उसकी दुकान के
ताले टूटे पड़े है।
सूचना मिलने पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। जब वह दुकान
का शटर खोलकर अंदर गया, तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा था। राजेश ने बताया कि
चोर उसकी दुकान से हजारों रुपए का सामना चुरा कर ले गए। सूचना मिलने के
बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच
शुरू कर दी।
स्कूल से मिड डे मील का सामान चोरी
खिजराबाद
थाना क्षेत्र के गांव मोहमलीवाला के राजकीय प्राथमिक स्कूल हैड मास्टर
शमशेर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह छुट्टी के बाद
स्कूल को बंद कर चले गए थे। सुबह उन्हें स्कूल के चौकीदार ने बताया कि
स्कूल की मिड डे मील रसोई का ताला टूटा पड़ा हुआ है। उसने मौके पर पहुंचकर
जांच की तो रसोई से एक क्विंटल 11 किलो चावल, दो किलो दाल, दो किलो चीनी,
दो किलो रिफाइंड समेत हजारों रुपए का अन्य सामान चोरी मिला। उसने घटना की
सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दो ट्रांसफार्मरों से हजारों के उपकरण चोरी
चोरों
ने करेड़खुर्द व चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज भगवानगढ़ के पास से दो
ट्रांसफार्मरों से हजारों रुपये की कॉपर व क्वाइल चोरी कर ली है। पुलिस ने
विद्युत निगम के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
कर कार्रवाई शुरू कर दी।