फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शूटरों ने जिम के बाहर हत्या की दूसरी वारदात को दिया अंजाम

Sun, 06 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में जिम के बाहर हत्या की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले वर्ष दिसंबर 2024 में खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाहर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तिहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी भी काला राणा गैंग ने ली थी। अब मॉडल टाउन क्षेत्र में जिम के बाहर फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर संगठित अपराध का एंगल सामने आया है।
खेड़ी लक्खा सिंह में हुई वारदात में तीन ठेकेदारों को जिम के बाहर गोलियों से भून दिया गया था। वारदात के बाद काला राणा गैंग की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। मामले की जांच के दौरान गैंग से जुड़े कई नाम सामने आए थे, लेकिन शुभम पंडित पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि काला राणा इस समय जेल में बंद है, जबकि शुभम पंडित विदेश में बैठकर गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा है। हरभजन सिंह हत्याकांड में भी सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के बाद पुलिस गैंग से जुड़े एंगल की जांच कर रही है। जिम के बाहर लगातार दूसरी बड़ी वारदात के बाद पुलिस अब पुराने मामलों और मौजूदा हत्याकांड के बीच कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
मॉडल टाउन क्षेत्र में फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात से जुड़े 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। बदमाशों ने हरभजन सिंह की हत्या से पहले उसकी रेकी की थी। इसके बाद बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बदमाशों की तलाश
हरभजन सिंह हत्याकांड में बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं। एक टीम हरियाणा में संदिग्ध ठिकानों को खंगाल रही है, जबकि दूसरी टीम पंजाब और तीसरी टीम राजस्थान में आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की टीमें संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ उनके संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
बेटे के ऑस्ट्रेलिया से आने पर हुआ अंतिम संस्कार
मॉडल टाउन क्षेत्र में जिम के बाहर फाइनेंसर हरभजन सिंह की हत्या के बाद शनिवार को यमुना घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरभजन सिंह का एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसके शनिवार को यमुनानगर पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम की 392 प्रोफाइल को खंगाल रही पुलिस
हरभजन सिंह हत्याकांड में इंस्टाग्राम पर शुभम पंडित के नाम से डाली गई पोस्ट पुलिस जांच के केंद्र में है। पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इस पोस्ट को अब तक 392 लोग शेयर कर चुके हैं। पुलिस पोस्ट शेयर करने वाले लोगों की प्रोफाइल खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शेयर करने वाले आम लोग हैं या किसी तरह गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों से भी सुराग जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें