फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिवसेना ने रामनवमी पर निकाली कार और बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिवसेना की ओर से रामनवमी पर रविवार को कार व बाइक रैली का आयोजन किया गया। जगाधरी में रक्षक विहार नाका से शुरू हुई ये रैली जोड़ियों नाका तक गई।
विज्ञापन

वहां पर शिवसेना के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इसका आयोजन प्रदेश संयोजक व मुकेश बावा ने किया। इस अवसर पर शिवसेना हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज सेठी एवं पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष हरीश सिंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर आह्वान किया। इस दौरान नीरज सेठी ने मांगेराम गुर्जर को उत्तर हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर चंद्र शेखर, राज सिंह, सुनील चौहान, रजवंत कौर, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रविंद्र, मुकेश सैनी, शुभम, अजीत, माया देवी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें