फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन के परिसर में बना शिव मंदिर भी होगा शिफ्ट

Thu, 26 Oct 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे की पुनर्विकास योजना के तहत सन् 1982 का यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के परिसर में बना शिव मंदिर भी शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे की ओर से मंदिर के सामने ही कुछ दूरी पर नौ बाई नौ गज की जमीन दी गई है। जहां मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पदाधिकारियों की मानें तो दिवाली तक मंदिर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर से जुड़े सेवादार मुकेश सैनी ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में श्री नीलकंठ संकीर्तन शिव मंदिर का निर्माण सन् 1982 में आसपास के दुकानदारों व लोगों ने मिलकर कराया था। इसके बाद सन् 1985 में इसका जीर्णोद्धार किया गया। इसके बाद से लगातार 40 वर्षों से मंदिर शहरवासियों व ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। आसपास के ऑटो व रिक्शा चालक व दुकानदार मिलकर सालभर में त्योहारों सहित विशेष अवसरों पर जागरण व भंडारों का आयोजन करते हैं। मंदिर के लिए रेलवे की ओर से दी गई नौ बाई नौ गज की जमीन पर मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें लोगों का सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है कि दिवाली तक मंदिर को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
-
ये है योजना-
गत छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4195 करोड़ रुपये में 71 स्टेशनों के निर्माण व 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी थीं। पुनर्विकास वाले रेलवे स्टेशनों में यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन भी शामिल है। यहां 22 करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशन के परिसर में फव्वारों, खूबसूरत बागवानी संग पार्क विकसित किया जाना है। पार्क में 30 फीट का तिरंगा भी लगाया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन को पूरा राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया जाएगा। ऐसे ही स्टेशन परिसर में अन्य सुंदरीकरण के कार्य होने हैं। इसके लिए पहले परिसर में बने क्वार्टर तोड़े गए, वहीं अब मंदिर को भी शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें