फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर की बेटी ने राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में चमकाया नाम

Thu, 26 Oct 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। स्कूल स्टेट की राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में शहर की बेटी ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एसडी पब्लिक स्कूल में आठवीं की छात्रा वैष्णवी ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता फरीदाबाद में 18 से 20 अक्तूबर तक करवाई गई थी। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए वैष्णवी ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में वैष्णवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वैष्णवी ने प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में भाग लिया था। इससे पहले वैष्णवी ने स्कूल तलवारबाजी एसोसिएशन की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण पदक विजेता वैष्णवी के शानदार खेल के चलते उसका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में किया गया था।
फरीदाबाद में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी वैष्णवी ने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंची। छात्रा की इस कामयाबी से परिवार, स्कूल व क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह व खुशी है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर वैष्णवी का शानदार स्वागत किया गया। प्राचार्या ऊषा शर्मा ने प्रबंधन समिति की ओर से छात्रा का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल में कार्यक्रम कर छात्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

-
कड़ी मेहनत से पाया मुकाम

वैष्णवी ने पहले जिलास्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराया। इस दौरान उसने स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए वैष्णवी ने कड़ी मेहनत की। वैष्णवी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर वह काफी उत्साहित थी और जीतने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही थी। उसने बताया कि पढ़ाई के साथ वह प्रतिदिन सुबह शाम अभ्यास करती थी। इसमें उसके माता पिता व अध्यापकों ने पूर्ण सहयोग दिया। स्कूल के खेल अध्यापकों के मार्गदर्शन में उसने यह मुकाम पाया है। वैष्णवी ने बताया कि पढ़ाई के साथ प्रतिदिन दो घंटे सुबह व शाम को तीन से चार घंटे अभ्यास करती है। जबकि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे अभ्यास करती थी। वैष्णवी ने बताया कि वह देश के लिए खेलना चाहती है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर वह प्रयास कर रही है। बता दें कि वैष्णवी ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल आठ मैच खेले और शानदार अंकों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें