यमुनानगर। हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड पंचकूला की स्थगित 47वीं वार्षिक आम सभा 14 नवंबर को बीज भवन पंचकूला में होगी। ये जानकारी निगम के रीजनल मैनेजर एसपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस सभा में बीज निगम के पंजीकृत शेयर होल्डर किसान, बीज उत्पादक व निदेशक भाग लेंगे। इसमें शेयर होल्डर किसान अपनी समस्याएं व सुझाव रख सकते हैं। साथ ही निगम की कार्य प्रणाली को और भी बेहतर बनाने के लिए अपनी बात रख सकते हैं। बीज विकास निगम पूरी तरह किसानों के हित में कार्य कर रहा है। किसानों को समय पर उन्नत किस्म का बीच उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि बैठक में सभी शेयर होल्डर किसान जरूर पहुंचे ताकि आगामी कार्रवाई पर चर्चा की जा सके।