फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ब्लैकमेल कर गांव के ही युवक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने पति के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे धमकी दी। विवाहिता अपने पति के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 2017 में विवाह हो गया था। विवाह के बाद उसका मायके में आना जाना था। जहां पर गांव के ही एक युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। इसके बाद युवक ने उससे बात करनी शुरू कर दी। युवक ने बातचीत के स्क्रीन शॉट वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे संबंध बनाता रहा। परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बता दी। पति ने गांव में सामाजिक लोगों की पंचायत बुलाई। लेकिन, आरोपी युवक उसमें नहीं आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर महिला थाने पर पहुंचा। जहां पर शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें