कार्यक्रम के दौरान मौजूद रोटरी क्लब के सदस्य। आयोजक
रादौर। रोटरी क्लब की ओर से शहर के सफल पैलेस में नववर्ष व डीजी विजिट पर गाला नाइट कार्यक्रम करवाया। इसमें क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश गर्ग मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से किया गया। कार्यक्रम क्लब प्रधान हरजीत सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों सहित 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सचिव भारत माटिया ने क्लब के किए कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान विकास गर्ग, प्रधान हरजीत सिंह सैनी, डॉ. एससी सैनी, डॉ. अशोक मिगलानी, पूनम चोपड़ा, पूजा माटिया, नीलम बंचल, लीला रोहिल्ला सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद