संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महेंद्रगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चे का 16 जुलाई को कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। यह जानकारी निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने दी।
निवर्तमान मेयर चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में जिले से काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसी कड़ी उन्होंने वार्ड 16 में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया। मदन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने बताया 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में ओबीसी मोर्चे का कार्यक्रम होगा, जिसमें भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता आएंगे। जिले से भी काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान ओबीसी वर्ग के हित में घोषणाएं हो सकती हैं।