संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एक्सटेंशन लेक्चर व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष की शबाना प्रथम, बीए तृतीय वर्ष से हिस्ट्री ऑनर्स की सोनाली द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष की अंजलि तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी, प्राचार्या नरेंद्र कौर व विभागाध्यक्ष बबीला चौहान ने किया। एक्सटेंशन लेक्चरर की मुख्य वक्ता फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की यमुनानगर ब्रांच प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा रहीं। डॉ. अंजना ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते खतरे के बारे में बताया। छात्रों को समझाया कि जीवन शैली में बदलाव लाकर, टीकाकरण व व्यक्तिगत स्वच्छता से इस बीमारी की रोकथाम की जा सकती है।
विश्व कैंसर दिवस-2025 की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक पर हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने कला व रंगों के माध्यम से सुंदर पोस्टर बनाएं। प्रतियोगिता के निर्णायक तरनजीत कौर व बलजीत कौर रहे। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी ने छात्राओं की प्रतिभा को सराहा और संदेश दिया की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विषय में जागरूकता फैलाना आज के समय की आवश्यकता है। मौके पर बबीता चौहान, शम्मी बजाज, स्वाति वर्मा, अनुराधा बंसल, ज्योति, समृद्धि वोहरा व गुलनार मौजूद रहे।