फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच माह तक किया यौन शोषण

Thu, 17 Apr 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। क्षेत्र में एक युवक ने महिला को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर पहले उसकी अश्लील वीडियो बनाई। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ करीब साढ़े पांच माह तक यौन शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सूरज नामक युवक से जान पहचान थी। एक दिसंबर 2024 को आरोपी उसे छछरौली में मिला। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी पीने के लिए दिया। आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने चुपके से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे उसकी वीडियो दिखाई। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका करीब साढ़े पांच माह तक यौन शोषण किया। परेशान होकर उसने आरोपी के बारे में परिजनों को बताया और पुलिस में शिकायत दी। छछरौली थाना पुलिस ने मामले में आरोपी सूरज पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें