व्यासपुर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी कार्तिक उर्फ कृष्ण के साथ दोस्ती थी। आरोपी ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। वह भी आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी ने उसे मिलने के लिए जगाधरी बुलाया। आरोपी उसे एक होटल में लेकर गया। वहां आरोपी ने संबंध बनाए। किया। आरोपी ने कई बार ऐसा किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद