फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आईं 19 शिकायतों में एक का भी निपटारा नहीं

Fri, 11 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीपीओ नरेंद्र सिंह के समक्ष 19 शिकायतें आईं। इसमें किसी भी शिकायत का मौके पर निपटारा नहीं हो सका। सभी शिकायतें निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजी गईं है।
शिविर में पापनी कलां निवासी संपूर्ण सिंह और बापा निवासी सावेज अली ने कानूनी कार्रवाई करने बारे समस्या रखी। वहीं जोगिन्द्र नगर निवासी रविकांत परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने, बूड़िया निवासी पवन कुमार सैनी, संदीप कुमार, बलवंत सिंह, गौरव कुमार और विमल कुमार ने सड़क बनवाने बारे, 11 केवी बिजली की लाइन को शिफ्ट करने में सफाई करवाने बारे, स्ट्रीट लाइट लगवाने और बिजली की तारें हटवाने की समस्याएं रखी।
विज्ञापन

इसी तरह अजीज पुर निवासी सुखविंद्र सिंह ने स्कूल की चारदीवारी व पानी की निकासी की समस्या रखी। ललीत, शिव, वंशीका, अंकुश, हरजीत सिंह, अंजली साहनी यमुनानगर निवासी ने आरटीई के तहत संत निश्चल स्कूल में दाखिला करवाने बारे समस्या बताई। जिन्हें डीडीपीओ ने संबंधित विभागों को हल कराने के लिए भेज दिया है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आमजन की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।डीडीपीओ ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें