यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से यौन शोषण किया गया। फर्कपुर पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में 38 वर्षीय महिला ने बताया कि वह घर का खर्च चलाने के लिए रोजगार की तलाश में थी। उसकी मुलाकात अशोक विहार कॉलोनी मटका चौक जगाधरी निवासी सुंदर लाल मित्तल से हुई। आरोपी ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकरबुलाया। गत 12 जून को वह आरोपी से मिलने चली गई। इस दौरान आरोपी ने चोरी से उसका अश्लील वीडियो लिया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। संवाद