संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का डेढ़ साल तक यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उस पर भ्रूण हत्या करने का दबाव बनाया। युवती ने विरोध किया तो धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला थाना बूड़िया का है।
पुलिस को दी शिकायत में 24 वर्षीय युवती ने बताया कि वह वाजिद नाम के एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। वाजिद ने उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। डेढ़ साल तक वह उसका शोषण करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद उसने शादी की बात कही तो वालिद ने इन्कार कर दिया।
युवती का आरोप है कि दो दिन पहले वाजिद का भाई जुल्फान उसके घर पर आया और उसे शादी के बारे में समझाने लगा। साथ ही उस पर भ्रूण हत्या कराने का दबाव भी बनाया गया। जब उसने इंकार कर दिया तो जुल्फान ने भी उसके साथ छेडछाड़ की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ नरसिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।