फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी में सीवरेज की समस्या, पार्षद बोले-लोगों की समस्या जायज, मगर अधिकारी किसी की नहीं सुनते

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। वार्ड नंबर आठ की प्रोफेसर कॉलोनी। यह शहर की सबसे प्रमुख कॉलोनियों से एक है। शनिवार को जब वार्ड की लाइव कवरेज के तहत यहां का जायजा लिया गया। कॉलोनी के अंदर दाखिल होते ही सड़क की हालत तो ठीक मिली। लेकिन कुछ दूर चलने पर गली में दो से तीन लोग धूप का आनंद लेते हुए घरों से बाहर बैठे मिले। जब उनसे कॉलोनी की समस्या के बारे में पूछा तो उन्होंने खामियां ही खामियां गिनवा दी।
विज्ञापन

----------------
फोटो- 11
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुभाषचंद्र ने बताया कि सीवरेज के ओवरफ्लो होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। ऐसे में कई बार सीवरेज का सारा गंदा पानी उनके घर में पहुंच जाता है। करीब तीन माह से सीवरेज की सफाई नहीं हो पाई है। यहां तक कई बार सीवरेज की समस्या के बारे में नगर निगम कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन इसके बाद भी कोई सफाई नहीं हो पाई।
----------------
फोटो- 12
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विजय चोपड़ा के मुताबिक दो से तीन महीने से पानी की निकासी बिल्कुल बंद है। पानी के ओवरफ्लो होने से उनके घर में सारा गंदा पानी घुस जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी होती है। सीवर की सफाई के लिए उन्होंने कई बार गुहार लगाई है। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

------------------
वर्जन
लोगों की समस्या जायज है। इस बारे में कई बार मैं खुद निगम अफसरों को समस्या के बारे में अवगत करवा चुका हूं, लेकिन निगम अधिकारी किसी की नहीं सुनते तो आम जनता का क्या होगा।
विज्ञापन

-विनोद मरवाह, पार्षद।
फोटो-13 से 14 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें