फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में सराफ की कई दुकानें खुली रहीं

Mon, 22 Jun 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बाजार में बंद पड़ी सराफ की दुकान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वर्णकार एसोसिएशन रादौर की और से घोषित तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण शहर की सराफ की दुकानों पर कारोबार प्रभावित होने लगा है। एसोसिएशन ने 21 से 23 जून तक सभी स्वर्णकारों से दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्राें में कुछ दुकानें खुली भी नजर आईं।
शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और पारिवारिक कार्यक्रमों में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की जाती है। कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो अंतिम समय में गहनों की खरीदारी या पुराने आभूषणों की मरम्मत कराने के लिए बाजार पहुंचते हैं। दुकानें बंद होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। स्वर्णकार एसोसिएशन रादौर के प्रधान पवन वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तीन दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान स्वर्णकार अपने परिवारों के साथ समय बिता सकें। यह परंपरा पिछले 18 वर्षों से लगातार चली आ रही है और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया है। एसोसिएशन के अनुसार अवकाश अवधि में कोई भी सदस्य दुकान नहीं खोलेगा। यदि कोई स्वर्णकार निर्णय का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ एसोसिएशन स्तर पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

हालांकि बाजार में कुछ दुकानें खुली दिखाई देने से इस निर्णय को लेकर चर्चाएं भी बनी हुई हैं। लगातार व्यस्तता के बीच परिवार को समय देने के उद्देश्य से यह अवकाश रखा जाता है। वहीं राजीव, मोहन व सतपाल का कहना है कि यदि उन्हें पहले से अधिक जानकारी मिल जाए तो खरीदारी की योजना बनाने में आसानी हो सकती है। फिलहाल तीन दिन तक ज्वेलरी कारोबार की रफ्तार धीमी रहने और बाजार में खरीदारी पर असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें