फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रस्तर पर प्रतिभा दिखाएंगीं वॉलीबॉल की सात खिलाड़ी

Mon, 24 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीते पदक दिखातीं ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईसीएसई क्षेत्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट करनाल में करवाया गया। इसमें शहर के सेंट थॉमस स्कूल की सात छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी पांच सितंबर को हैदराबाद में राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगी। यह तीन दिवसीय आईसीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप छह से आठ सितंबर तक हैदराबाद के नसर स्कूल में करवाई जाएगी। आईसीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सेंट थॉमस स्कूल की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-19 में वैष्णवी, कशिश, कृतिका, दिव्या और तम्मनप्रीत कौर का चयन किया गया है। वहीं, अंडर-17 वर्ग में रिदम और अनियाशा का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की अलग-अलग आयु वर्ग की टीम के लिए किया गया है। सभी खिलाड़ी राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने बताया कि अंडर-19 गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 गर्ल्स टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना और खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए हरियाणा जोन को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें