फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन में सात वाहनों का चालान

Fri, 16 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि संयुक्त चेकिंग टीम ने गांव बीबीपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त सात वाहनों का चालान किया। इन वाहनों पर कुल दो लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें कार्यकारी अभियंता जल सेवाएं मंडल जगाधरी एवं दादूपुर, कार्यकारी अभियंता हथिनीकुंड बैराज व डिवीजन नंबर वन जगाधरी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगाधरी, सरस्वतीनगर, छछरौली तथा उपमंडल जगाधरी की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें