फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना बिल के पकड़ा खाद से भरा टेंपो

Fri, 16 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पकड़ा गया खाद से भरा टेंपो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




प्रतापनगर। कस्बे में जीएसटी विभाग ने बिना बिल के खाद लेकर जा रहा वाहन अनाज मंडी गेट के पास पकड़ लिया। खाद प्रतापनगर अनाज मंडी स्थित एक दुकान से छोटे टैंपो में लोड कर ले जाया जा रहा था, लेकिन दस्तावेज न होने के कारण टीम ने जांच के बाद पकड़ लिया।

जीएसटी विभाग की टीम सुबह से ही प्रतापनगर क्षेत्र में गश्त पर थी। अनाज मंडी गेट के पास पहुंचते ही टीम ने एक छोटे वाहन को रोका, जिसमें 50 कट्टे खाद भरे हुए थे। अधिकारियों ने चालक से जीएसटी बिल व ट्रांसपोर्ट संबंधित दस्तावेज मांगे, परंतु चालक प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने खाद जब्त कर लिया व दस्तावेज न होने पर नियमानुसार चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंपो में लदा खाद बिना बिल के स्थानीय दुकानों व किसानों को आपूर्ति करवाने की योजना थी। थाना प्रभारी प्रतापनगर गुरदयाल ने बताया कि विभाग की कार्रवाई की सूचना पुलिस को दी गई थी। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग ने खाद से भरा वाहन पकड़ा था और नियमानुसार जुर्माना भरने के बाद गाड़ी छोड़ दी गई। किसानों में इस बात को लेकर चर्चा है कि बिना बिल खाद सप्लाई करने वाले व्यापारी अकसर सस्ते दाम का लालच देकर बिल नहीं देते, जिससे बाद में सामान की गुणवत्ता व शिकायतों में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें