फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न के मामलों में सात नामजद

Tue, 13 May 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किए हैं। दड़वा माजरी निवासी शालू ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले सागर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी सागर पर केस दर्ज किया है। उधर, शहर जगाधरी पुलिस ने एक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, देवर, ननद समेत छह ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया है। महिला ने देवर पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें