फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग भाई-बहन समेत सात लोग लापता

Sun, 17 Nov 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से नाबालिग भाई-बहन समेत सात लोग लापता हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायतों पर केस दर्ज किए हैं।
जगाधरी के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसका 13 वर्षीय बेटा व 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चले गए। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, जगाधरी की एक कॉलोनी से 22 वर्षीय युवती बिना बताए घर से चली गई। वहीं, एक अन्य कॉलोनी से 18 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। पुलिस ने उनके परिजनों की शिकायतों पर केस दर्ज किए है। उधर, बलवंत राय कॉलोनी निवासी पूजा ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात को उसके पति अरुण गोड़ परिवार सदस्यों के साथ घर पर सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब उनकी आंख खुली तो उसके पति घर से गायब थे। उन्होंने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उधर, पुराना हमीदा निवासी संदीप कुमार घर से बिना बताए कहीं चले गए। उधर, सदर थाना क्षेत्र की रायपुर कॉलोनी से 21 वर्षीय पप्पू लापता हो गया। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें