फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लॉटरी निकलने का झांसा देकर युवक से ठगे सात लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने गांव अमादलपुर निवासी अमल से लॉटरी निकलने का झांसा देकर सात लाख रुपये ठग लिए। उसे जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाहफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव अमादलपुर निवासी अमल ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में बताया कि गत अप्रैल 2022 को वह घर पर काम कर रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि ह स्नैपडील से बोल रहा है। उसकी 12 लाख 60 हजार रुपये की लॉटरी लगी है। वह रुपये ले सकता है या फिर गाड़ी। इसके लिए उसके पास से आईडी प्रूप के तौर पर कुछ दस्तावेज जमा करवाए गए। साथ ही यह भी कहा कि जब गाड़ी उसके नाम होने वाली होगी तो उसके 1550 रुपये जमा कराने होंगे। यह रुपये उसने आरोपी द्वारा दिए गए एसबीआई खाते में जमा करवा दिए। यह खाता दाताराये नारायण के नाम पर था। एक के बाद एक आरोपी उससे रुपये जमा करवाता रहा। अमल ने बताया कि आरोपी ने उससे अब तक सात लाख रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। मगर इसके बाद आरोपी ने उसे न तो लॉटरी के रुपये दिए और न ही गाड़ी दी। अब उसे कहा जा रहा है कि वह 1500 रुपये जमा करवा दे। उसके सारे रुपये वापस खाते में आ जाएंगे। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसे जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें