संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। जठलाना गांव में आग लगने से तीन एकड़ के भूस से भरा कूप जलकर राख हो गया। भूसे से भरे कूप में आग लगाने का आरोप गांव के अजमल पर लगा है। पुलिस ने नौशाद की शिकायत पर आरोपी अजमल पर मामला दर्ज किया है।
गांव जठलाना निवासी नौशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेतों में भूस के दो कूप बांधे हुए थे। रात के समय जब वह अपने खेतों में पानी देने के लिए गया तो उसने देखा कि अजमल उसके भूसे के कूप में आग लगा रहा था। जब उसने आरोपी अजमल को रोका तो उसने उसे धमकी दी कि वह उसके दूसरे कूप में भी आग लगा देगा।
धमकी देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आग लगने के बाद उसने मामले की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अजमल पर मामला दर्ज किया है।