कांवड़ियों के लिए लगाए शिविर में मौजूद महिलाएं। स्वयं
सरस्वतीनगर। गांव सबलपुर में आयोजित कांवड़ शिविर में भाजपा नेत्री एवं जिला परिषद सदस्य विनीत कौर ने शिवभक्तों की सेवा की। विनीत कौर, सरपंच सुलतानपुर तरुण कुमारी, गीता रानी, रीता रानी, गांव बाल छप्पर के बाली ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सभी ने कांवड़ियों की सेवा में सहयोग किया। आयोजन में शिवभक्तों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। संवाद