ठंडे मीठे पानी की छबील लगाने पहुंचे महाकाल ग्रुप के पदाधिकारी। आयोजक
यमुनानगर। पावन निर्जला एकादशी पर महाकाल ग्रुप ने राहगीरों की सेवा के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू ने कहा कि निर्जला एकादशी पर दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण पंवार ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक एकादशी पर इस प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। शुभम धीमान ने कहा कि कड़ी धूप में छबील का आयोजन कर लोगों की प्यास बुझाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर अमित सैनी, विशाल पांसरा, रवी बराड़, लवलेश बठला, दीपक शर्मा, काकू, गुरदीप सिंह उपस्थित रहे। संवाद