फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सैलजा ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान

Sun, 15 Mar 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली में पत्रकारवार्ता कर जानकारी देती सांसद कुमारी शैलजा व मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
छछरौली। छछरौली में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, एलपीजी सिलेंडर की कमी और राज्यसभा चुनाव को लेकर सरकार पर सवाल भी उठाए। कुमारी सैलजा ने कहा कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनता की आवाज उठाने की रही है और कार्यकर्ताओं को इसी भावना के साथ लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी भी मजबूती से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर बोलते हुए शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव का सामना करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक दायित्वों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार सभी विधायक एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। बावजूद इसके सरकार इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में विफल रही है। एलपीजी सिलेंडर की कमी का मुद्दा उठाते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि आम लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि सरकार के मंत्री यह दावा कर रहे हैं कि देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। इस माैके पर पूर्व जिला परिषद चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा, कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल गुर्जर, अली अहमद चिट्टा, निर्मला चौहान, मोनिका डूमरा, मनोज जयरामपुर, दर्शन लाल खेड़ा, पवन चोपड़ा, आकाश बत्रा, अशोक, अमरजीत सिंह कोहली, नरवैल सिंह और विक्रय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें