फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरानआत्मरक्षा के गुर सीखतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर स्कूल से सिखाए जा रहे है। इसके लिए उछात्राओं को स्कूल में जूडो कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के 185 स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा और बदमाशों को पस्त करने की तकनीक सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को दिया जा रहा है।
जिला समन्वयक विकास बामनिया ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत छात्राओं के प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान की ओर से करवाया जा रहा है। छात्राओं को शत्रुओं से बचने, पकड़ से स्वयं को मुक्त करवाना, कई लोगों को चकमा देकर निकलना सहित जूडो कराटे की तकनीक सीखाई जा रही है। जिले में यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के डीपीसी सुमन बहमनी और एपीसी जय कुमार की देखरेख हर खंड में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण जगाधरी खंड के 58, छछरौली के 48, बिलासपुर के 25, रादौर के 22, साढौरा के 16, मुस्तफाबाद के 16 स्कूलों में दिया जा रहा है। इससे छात्राएं आत्मनिर्भर होंगी, वहीं अपनी व दूसरों की रक्षा के लिए सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को बदमाशों से बचने के लिए स्वयं मजबूत होना होगा। ऐसे कार्यक्रम उनमें आत्मनिर्भरता लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें