संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली में साप्ताहिक महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं को बिना हथियार के बचाव के तरीके बताए गए।
प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। वूमेन सेल इंचार्ज सीमा ने बताया कि आजकल शहर में हो रही महिलाओं के प्रति घटनाओं को देखते हुए इस कैंप का आयोजन करवाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि आजकल महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को ध्यान में रखकर इस काम को करवाने की अनुमति वूमेन सेल को दी।
इसके लिए जिले की मार्शल आर्ट अकेडमी, बामणिया अकादमी को यह कार्यभार दिया गया। अकादमी के संस्थापक और यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर के महासचिव विकास बामणिया ने इस सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप को सफल बनाते हुए कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए।