यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए होने वाली चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 13 दिसंबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में दाखिले के लिए 80 सीटों पर प्रवेश के लिए जिला के अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति ने जारी कर दिए हैं। उन्होंने ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र सभी खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भिजवाए जा चुके हैं। अभिभावक अधीनस्थ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या जवाहर नवोदय विद्यालय, चूहड़पुर कलां कार्यालय से प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।