व्यासपुर। खंड के लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार के समक्ष चार शिकायतें आईं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाएं तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें इन शिविरों में सुनी जाती हैं। जो समस्याएं तुरंत हल हो सकती हैं, उनका वहीं निस्तारण कर दिया जाता है, जबकि अन्य मामलों पर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।