फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 से 9 जनवरी तक होगी चयन आयोग की परीक्षा, दो बार लगेगी बायोमैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आगामी सात से नौ जनवरी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पटवारियों, नहर पटवारियों और ग्राम सचिवों की लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इसके मद्देनजर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कंवलजीत सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को जिला अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नए नियमों की जानकारी दी गई। यहां पर आयोग सदस्य कंवलजीत सैनी ने परीक्षा केंद्रों की बढ़ाई जाने वाली संख्या, उम्मीदवारों की बढ़ाई जाने वाली सीटों और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब आगे जो भी लिखित परीक्षाएं होंगी, उनमें दो बार बायोमैट्रिक हाजिरी होगी। एक बायोमैट्रिक हाजिरी परीक्षा शुरू होने से पहले और दूसरी बायोमैट्रिक हाजिरी परीक्षा की समाप्ति पर होगी। उन्होंने कहा कि अब भर्ती परीक्षाएं दो घंटे की होंगी। अत: परीक्षा केंद्र अधीक्षक अपने स्टाफ को जल्दी बुलाएं। इसके लिए परीक्षार्थी उम्मीदवारों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षार्थी अब भर्ती परीक्षाओं में नकल करेगा या नकल के साधन अपनाएगा, उसे तीन वर्ष की कैद और केंद्र पर परीक्षा लेने वाले इंविलिजेटर और परीक्षा अधीक्षक को पांच-पांच वर्ष की सजा होगी। कहा कि संबंधित एसडीएम इसके बारे में ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की बैठक भी करेंगे। इस मौके पर एसडीएम सुशील कुमार ने अधिकारियों और शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों और प्रधानचार्यों से कहा कि वे भर्ती परीक्षाओं में लैकसिटी एवं अनफेयर एग्जाम के लिए कदम उठाएं। बैठक में बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आरडी गागट, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य, संचालक और प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें