फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली में धमाके के बाद सुरक्षा कड़ी, जीआरपी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Wed, 12 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिल्ली में धमाके बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं छुट्टी पर गए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। डीजीपी ने छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीमें बनाकर जांच की जा रही है।
सुरक्षा कर्मी दिन-रात चौकन्ने हैं और स्टेशन पर आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। प्लेटफार्म के साथ रेलवे यार्ड, यमुना रेलवे पुल, पार्किंग, पार्सल घर, प्रतिक्षालय, टिकट घर सहित तमाम स्थानों पर जांच की जा रही है। वहीं यात्रियों व लोगों और उनके सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच हो रही है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार और आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली में धमाके बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है। दिन-रात स्टेशन पर चैकिंग की जा रही है। कोई व्यक्ति जांच के बिना स्टेशन पर प्रवेश नहीं कर सकता है।
यात्री बनकर घूम रहे सुरक्षाकर्मी
आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि स्टेशन पर साधारण कपड़ों में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। वे यात्री बनकर लोगों के बीच में घूम रहे हैं। इसके अलावा ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। यार्ड सहित अन्य सभी स्थानों पर गश्त की जा रही है। स्टेशन पर आने वाली सभी गाड़ियों की गार्द से अपडेट लिया जा रहा है। पार्किंग में कई दिनों से खड़े सभी वाहनों की आरपीएफ और जीआरपी जांच कर रही है। वाहन मालिकों से संपर्क किया जा रहा है।
स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली तीन बार धमकी
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की तीन बार धमकी चुकी है। वर्ष 2006 में पहली बार स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। तब से लेकर अब तक 26 जनवरी और 15 अगस्त के आसपास अंबाला छावनी, बराड़ा और यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लश्कर-ए-तैयबा के नाम से स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरे करीब दस पत्र भेजे गए। इसके बाद 26 अक्तूबर 2023 को भी पत्र भेज कर दिवाली के दिन यमुनानगर जगाधरी, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कालका, चंडीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
जिले की सीमा पर बेरिकेड लगा वाहनों की जांच
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद में जिलेभर में पुलिस बेरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। जिले के साथ लगती दूसरे राज्यों की सीमाओं पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शहर में दाखिले होने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। शहर में आने वाले वाहन चालकों से उनका पूरा पता व किस जगह पर जाने के बारे में भी पूछा जा रहा है। उधर, एसपी कमलदीप गोयल ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज पर चला चेकिंग अभियान
प्रतापनगर। हरियाणा-उत्तरप्रदेश की सीमा पर बने हथिनीकुंड बैराज पर जिला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। फतेहपुर बैराज, कलेसर नेशनल पार्क एरिया और कलानौर चेकपोस्ट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इन इलाकों से गुजरने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस न केवल वाहनों की तलाशी ले रही है, बल्कि उसमें सवार यात्रियों की पहचान पत्र और यात्रा संबंधी जानकारी भी जांच रही है। संवाद

रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद

रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद

रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद

रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद

रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद

रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें